उत्तराखंड

उत्तराखंड के माउंटअबी गामिन चोटी पर ITBP के 14 सदस्यों के किया सफल आरोहण

Admin Delhi 1
5 Jun 2022 9:40 AM GMT
उत्तराखंड के माउंटअबी गामिन चोटी पर ITBP के 14 सदस्यों के किया सफल आरोहण
x

देवभूमि न्यूज़: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की पर्वतारोहियों की एक टीम ने 2 जून, 2022 को माउंट अबी गामिन चोटी (24,131 फीट) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ली है । आरोहण के बाद आईटीबीपी की टीम 4 जून, 2022 को आधार शिविर में पहुंची। यह ITBP उत्तरी सीमांत पर्वतारोहण अभियान 9 मई, 2022 को देहरादून से शुरू किया गया था।

टीम का नेतृत्व द्वितीय वाहिनी आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट कुलदीप कुमार कर रहे थे। टीम के 14 सदस्यों और 4 उच्च ऊंचाई वाले शेरपाओं ने 2 जून, 2022 को 1230 बजे शिखर पर चढ़ाई की। अबी गामिन पर्वत मध्य हिमालय में जास्कर रेंज के अंतिम बिंदु पर स्थित है। यह भारत-तिब्बत सीमा पर प्रसिद्ध माना और नीति दर्रे के बीच ऊपरी अलकनंदा और धौली नदियों के जलक्षेत्र पर स्थित है। कामेट पर्वत के बाद अबी गामिन इस रेंज की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यह उत्तराखंड की पंद्रह सात हजार मीटर से ऊँची चोटियों में से एक है, और इस तरह यह एक महत्वपूर्ण चोटी है।

सफल आरोहण पूर्ण करने वाले दल के सदस्य हैं :

1. डिप्टी कमांडेंट कुलदीप कुमार

2. सहायक कमांडेंट दिलीप शान

3. सहायक कमांडेंट संजय

4. एएसआई प्रवीण

5. हेड कांस्टेबल काकू

6. हेड कांस्टेबल मोहन लाल

7. हेड कांस्टेबल असगर अली

8. कांस्टेबल कपिल

9. कांस्टेबल अनिल नेगी

10. कांस्टेबल बिमल नेगी

11. कांस्टेबल विनोद

12. कांस्टेबल जीवन

13. कांस्टेबल त्रेपन लाल

14. कांस्टेबल / मेडिक प्रेम

उपरोक्त के अलावा 04 हाई एलटीट्युड पोर्टर्स ने भी दल के साथ शिखर पर चढ़ाई पूरी की।

ITBP को पिछले वर्षों में 230 से अधिक पर्वतारोहण अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा करने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है, जिसमें 4 बार शक्तिशाली माउंट एवरेस्ट का आरोहण भी शामिल है। 1962 में गठित, आईटीबीपी ने 1960 के दशक के उत्तरार्ध में हिमालय की विभिन्न चोटियों पर चढ़ाई शुरू की और कई बार, इसके दुर्जेय पर्वतारोहियों की टीमों ने एक कैलेंडर वर्ष में 9 से ज्यादा चोटियों पर सफल चढ़ाई की । इनमें कई ऐसी उच्च हिमालय की चोटियाँ भी थीं, जिनपर पहली बार सफल आरोहण किया गया था I

Next Story