उत्तराखंड
Kedarnath पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Tara Tandi
14 Jun 2025 3:49 PM IST

x
Dehradun देहरादून: चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 45 दिन की यात्रा में अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के अलावा हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। प्रतिदिन 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
इस बार चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल से हुआ। मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारों धामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।
खराब मौसम भी श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा हैं। इसके बावजूद आस्था के कदम थम नहीं रहे हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। हरिद्वार, ऋषिकेश, हरर्बटपुर, विकासनगर में केंद्रों में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। एक दिन 28 हजार तक ऑफलाइन पंजीकरण हो रहे हैं।
चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार का कहना है कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 42 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से करीब 28 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं।
धाम दर्शन करने वाले श्रद्धालु
केदारनाथ 10 लाख
बदरीनाथ 7.80 लाख
गंगोत्री 4.53 लाख
यमुनोत्री 4.50 लाख
हेमकुंड साहिब 95,700
TagsKedarnath पहुंचे 10 लाख श्रद्धालुचारधाम यात्राउमड़ा जनसैलाब10 lakh devotees reached KedarnathChardham Yatrahuge crowd gatheredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





