उत्तराखंड

उत्तराखंड : करंट लगने से 3 साल की बच्ची की मौत

Admin2
5 July 2022 1:55 PM IST
उत्तराखंड : करंट लगने से 3 साल की बच्ची की मौत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के वाटर वर्क्स कॉलोनी में टीवी खोलते समय एक बच्ची को करंट लग गया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा के मुताबिक शिवलोक कालोनी के पास वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी विनीत शोरूम में साफ-सफाई का कार्य करते हैं।

सोमवार की शाम को 10 साल की बच्ची मानसी टीवी खोल रही थी। इस दौरान उसे करंट लग गया। घटना का पता तब चला जब बच्ची की आवाज सुनकर परिजन अंदर पहुंचे। देखा तो तो बच्ची को जमीन पर बेहोश पड़ी थी। आनन फानन में उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे लौटा दिया। source-hindustan


Next Story