उत्तर प्रदेश

जेल में योगा क्लास के दौरान जुंबा डांस, खुशी दुबे का वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
19 April 2022 12:52 PM IST
जेल में योगा क्लास के दौरान जुंबा डांस, खुशी दुबे का वीडियो आया सामने
x

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे ने महिला बंदियों के जुंबा डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. खुशी दुबे, बिकरू कांड के आरोपी रहे अमर दुबे की पत्नी है जिसको एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था. बिकरू कांड में आरोपियों की मदद के आरोप में ही खुशी दुबे जेल में बंद है.

कानपुर देहात जिला जेल में बन्द महिला बंदियों का तनाव दूर करने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए जेल के अंदर योगा टीचर किरन गुप्ता ने तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया था. तीन दिनों से लगातार चल रहे इस शिविर में महिला बंदियों के साथ बिकरु कांड में आरोपी खुशी दुबे ने जुंबा डांस किया. खुशी दुबे, अमर दुबे की पत्नी है.
अमर दुबे वही है, जिसने बिकरु गांव में विकास दुबे के साथ मिलकर 8 पुलिस वालों की नृशंस हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में वो मारा गया था. खुशी दुबे ने महिला बंदियों को डांस सिखाने की कोशिश भी की. इस दौरान जेल में बन्द महिला बन्दियों ने योगा के साथ ही जुंबा डांस किया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story