- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अलर्ट! जीका वायरस का...
अलर्ट! जीका वायरस का प्रकोप जारी, 30 नए मरीजों की पुष्टि

कानपुर. दीपावली से पहले ही जीका वायरस (Zika virus in Kanpur) ने कानपुर में बड़ा 'विस्फोट' कर दिया है. अब तक के सबसे अधिक 30 संक्रमित मिले हैं. चकेरी क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन से भेजे गए सैंपल में जीका वायरल संक्रमण की पुष्टि हुई है. नए संक्रमितों में 10 महिलाएं और 20 पुरुष हैं. इसके साथ ही जीका संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने चकेरी क्षेत्र के जीका प्रभावित मोहल्ले हरजेंदर नगर, एयरफोर्स परिसर, पोखरपुर, लालकुर्ती, मोतीनगर, अशरफाबाद, आदर्शनगर आदि से सैंपल भेजे थे. सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि 30 व्यक्तियों की रिपोर्ट जीका पॉजिटिव आई है. इनमें 10 महिलाएं हैं. वहीं जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने जीका वायरस के रोकथाम के लिए नोडल ऑफिसर भी बनाए हैं जो इसकी मॉनिटरिंग कर केस हिस्ट्री को पता लगा रहे है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





