- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जीका वायरस का विस्फोट:...
जीका वायरस का विस्फोट: 25 और लोग मिले संक्रमित, हरकत में आया प्रशासन

कानपुर. दीपावली से पहले ही जीका वायरस (Zika virus in Kanpur) ने कानपुर में बड़ा 'विस्फोट' कर दिया है. एयरफोर्स कर्मियों समेत 25 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद शासन से जिला प्रशासन तक में खलबली मच गई है. वायरस चकेरी कैंट और आसपास के 3 किलोमीटर के दायरे में फैल चुका है. जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर (Visakh G Iyer) स्वास्थ्य महकमे की टीम के साथ एक-एक करके अब तक प्रभावित इलाके के घरों में पहुंच रहे हैं. जिन 25 नए लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है, उन्हें होम आइसोलेट कराया गया है. वहीं नगर निगम के डेढ़ सौ कर्मचारी जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और छिड़काव कर रहे हैं. इससे पहले 11 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके थे. अब कानपुर (Kanpur) जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 36 हो गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





