उत्तर प्रदेश

कार की साइड लगने के विवाद में युवकों ने की फायरिंग

Admin4
20 Oct 2022 11:16 AM GMT
कार की साइड लगने के विवाद में युवकों ने की फायरिंग
x

मेरठ। जनपद में बुधवार देर रात सिवाया टोल प्लाजा पर दो कारों में साइड लगने पर विवाद हो गया। एक कार में सवार युवकों ने दूसरी कार में सवार परिवार पर फायरिंग कर दी। टोल कर्मचारी दौड़े तो कार सवार युवक हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मुजफ्फरनगर की ओर से बुधवार देर रात आइ-20 और होंडा सिटी कार सवार आ रहे थे। सिवाया टोल प्लाजा से पहले कारों में साइड लग गई। इस पर कार सवारों में विवाद हो गया। आरोप है कि होंडा सिटी कार सवार युवकों ने आइ-20 में सवार परिवार को टोल के पास रोक लिया और फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। बताया गया कि तीन राउंड फायरिंग की गई। सूचना पर एसपी सिटी पीयूष कुमार, सीओ दौराला अभिषेक पटेल और पुलिस भी पहुंच गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि टोल पर लगे कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। आरोपी युवकों ने टोल को पार नहीं किया, बल्कि वापस चले गए थे।

Admin4

Admin4

    Next Story