उत्तर प्रदेश

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Admin4
4 Sep 2023 10:41 AM GMT
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
x
नोएडा। नोएडा के सेक्टर 94 मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। इन सभी एंगल पर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान ऑटो चालक विश्वजित मंडल (26) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है। पुलिस ने कहा है कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन, सुसाइड का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका। बताया गया कि युवक काफी दिनों से परेशान था। विश्वजित नोएडा के सेक्टर-9 में रहता था और ऑटो चलाता था।
Next Story