- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मछली पकड़ने गए युवक की...

x
हरदोई। साथियों के साथ नाले में मछली पकड़ने गए युवक की उसी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव नाले में उतराता हुआ देखा गया। जैसा कि बताते है कि उसकी गर्दन और हाथ में चोंटे थी, जिससे उसकी हत्या किए जाने की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं उसके पुत्र ने साथियों के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
बताया गया है कि वह बेहटा गोकुल थाने के जसमई खरौना निवासी 42 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रामकिशन अक्सर अपने साथियों के साथ गौरैया नाले में जाल लगाकर वहां मछली का शिकार करने जाता रहता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद रात में करीब 11 बजे वह गौरैया नाले पर मछली पकड़ने की बात कह कर घर से निकला था। विनोद के पुत्र सतीश ने बताया कि सारी रात बीत गई, लेकिन उसके पिता घर नहीं लौटे। उसे तलाश किया जाने लगा। नाले में जाल लगा हुआ था और वहीं पर विनोद का शव नाले में उतरा रहा था।
सतीश का कहना है कि उसके पिता के साथ मछली पकड़ने गए उसके साथी वहां नहीं थे, वहीं पर एक साथी का फोन पड़ा हुआ था। उसने आगे बताया कि उसके पिता की गर्दन और हाथ में चोंटे थी, उसने अपने पिता की उसी के साथियों के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है। विनोद शाहजहांपुर ज़िले के सेहरामऊ का रहने वाला था,जसमई खेरौना में उसकी ससुराल थी, जहां वह करीब 15 सालों से रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी तन्नू के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story