उत्तर प्रदेश

मासूम बालिका से दुराचार का युवक ने किया प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin4
26 Dec 2022 6:23 PM GMT
मासूम बालिका से दुराचार का युवक ने किया प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
बांदा। घर के आंगन में खेल रही मासूम बालिका के साथ दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर पीड़िता के फूफा का ड्राइवर है। उस पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय मासूम बालिका रविवार को दोपहर अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के सिंधूतारा गांव के मजरा जरौली निवासी चुन्नू निषाद पुत्र स्व.विश्वनाथ निषाद खाना खाने घर आया। सूना मौका पाकर बालिका को अपने पास बुलाया और अश्लील हरकतें करने लगा। इसी बीच बालिका की मां आ गई। शोर मचाने पर आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकला।
मां की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार समेत सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने हमराही कांस्टेबिल सौरभ पांडेय, रोहित यादव और महिला कांस्टेबिल प्रियंका यादव के साथ आरोपी को कस्बा स्थित बबेरू तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पीड़िता के फूफा का ड्राइवर है।

Admin4

Admin4

    Next Story