उत्तर प्रदेश

अलीगंज में युवक की गला रेतकर हत्या

Admin4
13 Feb 2023 11:15 AM GMT
अलीगंज में युवक की गला रेतकर हत्या
x
बरेली। भमोरा के गांव चंपतपुर में रहने वाले एक युवक की अलीगंज इलाके में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पत्नी की ओर से इस मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि युवक के एक महिला से अवैध संबंध थे, साथ ही आरोपियों से लेनदेन का भी विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
पत्नी सरोज के मुताबिक उनके पति 30 वर्षीय प्रभात कुमार को कुछ लोग शनिवार की शाम घर से बुलाकर ले गए थे। रविवार को उनका शव रफियाबाद के जंगल में दुली कुंडा पर मिला। किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी। आरोप है कि प्रभात का आरोपियों से लेनदेन का विवाद चल रहा था। एक महिला के साथ अवैध संबंधों को भी प्रभात की हत्या की वजह बताया जा रहा है। प्रभात तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
मौके पर पहुंची पुलिस को प्रभात के शव के पास उनका मोबाइल फोन मिला। उनकी जेब में पकौड़ी रखी हुई थीं। पकौड़ी गर्म होने की वजह से अनुमान लगाया गया कि रात भर उन्हें अपने कब्जे में रखने के बाद रविवार की सुबह उनकी हत्या की गई। पुलिस ने सरोज की तहरीर पर चंपतपुर गांव के ही राकेश, धर्मपाल, विपिन पंडित, सुआलाल, राजपाल, बिशारतगंज के गांव अखा निवासी राजेंद्र ठाकुर और सुनील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
भमोरा क्षेत्र के युवक का शव अलीगंज क्षेत्र में शव मिला है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-राजकुमार अग्रवाल, एसपी ग्रामीण
Next Story