- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- युवक को लगी गोली,...

x
रिपोर्ट- अशोक शर्मा
कासगंज, यूपी: कोतवाली ढोलना क्षेत्र के हजारा नहर बाईपास पर एक यूवक को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है,वही घायल युवक को पुलिस नें इलाज़ के लिए अशोक नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे इलाज़ के लिए अलीगढ़ रेफर किया है,वही घायल युवक ने दो लोगो पर गोली मारने का आरोप लगाया है,जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला.......
आपको बता दे, घायल यूवक का नाम विशाल है। जिसकी उम्र 19 वर्ष है। विशाल कोतवाली ढोलना क्षेत्र के मोहल्ला मंडी का रहने वाला है जिस पर मोहल्ले की ही एक लड़की आरजू को भगाकर ले जाने का आरोप लगा था। जिसका मुकद्दमा विशाल के खिलाफ लड़की के पिता ने ढोलना कोतवाली में दर्ज कराया था। घायल विशाल ने बताया कि वह जयपुर से अपनी प्रेमिका के साथ हजारा नहर बाईपास से अपने घर जा रहा था। तभी उसे दो लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके पेट मे लगी उसने बताया कि, गोली मारने वाले दो लोग थे जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
वही गोलीकांड की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे इलाज़ के लिए अलीगढ़ रेफर किया है। वही घटना के बाद सीओ सिटी अजीत चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि घायल विशाल को इलाज़ के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है और घायल पर एक लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप था। जिसका मुकद्दमा भी उसके खिलाफ ढोलना थाने पर दर्ज है फिलहाल मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
Next Story