- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रेम प्रसंग के चलते...

x
UP: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्रेम प्रसंग में एक युवक को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तहबरपुर थाना क्षेत्र के 26 वर्षीय राही यादव का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते बदमाशों ने शुक्रवार देर रात उसे गोली मार दी।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई हैं। लेकिन इस बीच बता दें कि युवक ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, उसने गोली मारकर फरार होने वाले दोनों बदमाशों को पहचान लिया हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई हैं। साथ ही इस मामले में आगे की छानबीन जारी हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश हरिहरपुर गांव के हैं। फिलहाल दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही हैं। पुलिसा का कहना हैं कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story