- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- संदिग्ध परिस्थिति में...

x
सहारनपुर। सहारनपुर में नकुड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिडवी में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की गोली लगने से मौत की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वशिष्ट के साथ पुलिस के आला अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच शुरू की।
मृतक युवक की पहचान नकुड थाना क्षेत्र के बिडवी निवासी लोकेश पुत्र रणबीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है घटना से पहले वह अपने साथी के साथ बाइक पर कहीं जाने के लिए घर से निकला था।
Next Story