उत्तर प्रदेश

मेरठ में रूपए के विवाद में युवक को मारी गोली

Admin Delhi 1
21 Jan 2023 10:35 AM GMT
मेरठ में रूपए के विवाद में युवक को मारी गोली
x

मेरठ: जनपद के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक वारदात को अंजाम दिया गया। मजीद नगर निवासी 38 वर्षीय असलम को तीन युवकों ने मारपीट कर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

भीड़ को देख बदमाश भागने लगे तो तारापुरी के पास भीड़ ने एक आरोपी मेहताब निवासी अरफान को पकड़ लिया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, बशीर का खेत मस्जिद नगर गली नंबर-3 निवासी 38 वर्षीय असलम परिवार के साथ रहता है। वह शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता है।

दोपहर करीब एक बजे घर के पास ही मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ता रोक तीन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर भग रहे असलम को एक युवक ने पीछे से गोली मार दी। कमर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों को देख बदमाश भागने लगे। भीड़ ने पीछा कर एक बदमाश को तारापुरी के पास पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचकर लिसाड़ीगेट प्रभारी ने घटना की जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि घायल असलम आठ भाई-बहन हैं।

Next Story