उत्तर प्रदेश

मेले में युवक को गोली मारी

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 8:06 AM GMT
मेले में युवक को गोली मारी
x

मेरठ क्राइम न्यूज़: हस्तिनापुर थानांतर्गत मखदूमपुर मेले में सोमवार की रात 11 बजे के करीब अपने दोस्तों के साथ आइसक्रीम खा रहे एक युवक को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। युवक को घायलावस्था में पहले मवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हस्तिनापुर के अलीपुर मोरना निवासी कुशेन्द्र पुत्र सुभाष अपने दोस्तों के साथ कार्तिक का मेला देखने गया था। बताया जाता है कि रात 11 बजे के करीब जब वह दोस्तों के साथ आइस्क्रीम खा रहा था। तभी बदमाश आए और उसके पेट में गोली मारकर भाग गए। गोली लगते ही कुशेन्द्र अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। तभी उसके दोस्त आनन-फानन में उसे उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मवाना लेकर आये। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुशेन्द्र को लेकर आए उसके दोस्तों राहुल, पिंटू और जोगेन्द्र ने बताया कि रंजिश के तहत गोली मारी गई है।

Next Story