उत्तर प्रदेश

युवक ने नाबालिग की लूटी अस्मत, आरोपी गिरफ्तार

Admin4
11 Sep 2023 7:42 AM GMT
युवक ने नाबालिग की लूटी अस्मत, आरोपी गिरफ्तार
x
फतेहपुर। बहनोई के घर आए युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की तहरीर पहुंचने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 23 अगस्त को घर में अकेली थी। किशोरी के साथ ललौली थाना क्षेत्र के किछौछा गांव निवासी छोटू ने घर में दुष्कर्म किया था। मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सात सितंबर को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।
विवेचक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी छोटू को पकड़ा गया है। किशोरी के गांव में आरोपी का जीजा रहता है। जहां अक्सर छोटू का आना-जाना था। घर में किशोरी को अकेला देखकर घुस गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी का मेडिकल परीक्षण और बयान कराए गए हैं। आरोपी को लखनऊ बाईपास धर्मकांटा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
Next Story