उत्तर प्रदेश

बोलेरो सवार युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Harrison
25 April 2024 4:44 PM GMT
बोलेरो सवार युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
x
प्रतापगढ़। महिला को रास्ते से अगवाकर दुष्कर्म करने वाले बोलेरो सवार आरोपियों को पुलिस चिन्हित करने में जुटी है। उनकी तलाश की जा रही है। कंधई पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।एक गांव की महिला अपने पति के साथ मंगलवार को एक गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गई थी। वहां से रात करीब एक बजे वह अपने पति के साथ घर वापस आ रही थी। रास्ते में साल्हीपुर कंजास कटारी मार्ग पर पति- पत्नी किसी रिश्तेदार का इंतजार करने लगे।
आरोप है कि बोलेरो वाहन सवार तीन लोग पहुंचे और पति को धमकाकर महिला को बोलेरो में बैठाकर अगवा कर लिया। उसे कोहंड़ौर के मोछहा जंगल में छोड़कर फरार हो गए। बुधवार सुबह जंगल की तरफ गए ग्रामीणों ने महिला को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी थी।महिला का आरोप है कि उसके साथ तीनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया है। एसओ कंधई प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
Next Story