उत्तर प्रदेश

भांजे की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Admin4
16 Feb 2023 1:05 PM GMT
भांजे की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
x
बरेली। भांजे की बर्थडे पार्टी से लौटते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात भर वह सड़क पर पढ़ा रहा। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना नवाबगंज के लाल खेड़ा निवासी 24 वर्ष की सोमपाल पुत्र कमल प्रसाद बुधवार को अपने भांजे अंश की बर्थडे पार्टी में शामिल होने हाफिजगंज गए थे। उनके बहनोई विनोद कुमार ने बताया कि बर्थडे पार्टी खत्म होने के बाद सोमपाल बाइक से घर के लिए निकल पड़े। उन्होंने सोमपाल के आ जाने के कुछ समय बाद उसे फोन किया कि घर पर पहुंचा है या नहीं, लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद उन्होंने घर पर भी पता किया, लेकिन सोमपाल घर पर नहीं पहुंचा था। सुबह उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि सोमपाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
जैसे इसका पता परिवार को चला परिवार में कोहराम मच गया। सोमपाल की मां चंपा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।
Next Story