उत्तर प्रदेश

युवक ने हिंदू देवता की आपत्तिजनक तस्वीर टि्वटर पर कर दी पोस्ट, FIR दर्ज

jantaserishta.com
20 May 2022 10:24 PM IST
युवक ने हिंदू देवता की आपत्तिजनक तस्वीर टि्वटर पर कर दी पोस्ट, FIR दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र में एक युवक ने हिंदू देवता की आपत्तिजनक तस्वीर टि्वटर पर पोस्ट कर दी. इसके बाद बदायूं पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक पर IT एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इस मामले में बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस को ट्विटर पर जानकारी दी गई कि किसी ने हिंदू देवता की आपत्तिजनक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर दी है. इसके बाद पुलिस ने तत्काल इस मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए आरोपी की पहचान कर ली.
पुलिक के अनुसार, आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले आरोपी की पहचान इमरान हुसैन निवासी ग्राम गुलड़िया थाना मुसाझाग के रूप में की गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इमरान हुसैन के विरुद्ध मुसाझाग थाने में आईपीसी की धारा 295 A एवं 67 आईटी एक्ट की धाराओं मे केस दर्ज कर लिया है. एक्शन के बाद इमरान हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story