उत्तर प्रदेश

देवरिया में हुआ युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

Admin Delhi 1
25 Feb 2023 2:15 PM GMT
देवरिया में हुआ युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन
x

देवरिया: देवरिया के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपार रानी में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिल में सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के भारत में युवाओं की भूमिका अहम है। बिना युवाओं के सहयोग के शक्तिशाली और अग्रणी भारत का विकास संभव नहीं है। हमें अपनी युवा शक्ति को वैश्विक समस्याओं जैसे पर्यावरण, स्वास्थ्य आदि के निवारण के योग्य बनाना होगा। हमें आधुनिक विकास को आत्मसात करते हुए अपनी पुरातन विचारों संस्थाओं और संस्कृतियों का संरक्षण करना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने के रास्ते पर चल पड़ा है। भारत को विकास से विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं को प्रथम पंक्ति में खड़ा होना होगा। इस विकास से अंत्योदय को जोड़ा जाए, जिससे इसका लाभ उन तक पहुंच सके। योग और मोटे अनाज को विश्व परिदृश्य में चर्चा का विषय बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। स्मार्टफोन का छात्रों में वितरण युवाओं को विश्व ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक प्रयास है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि आज के युवा भविष्य के भारत की तस्वीर है और इसका शिक्षित और स्वस्थ रहना आधुनिक भारत के निर्माण की अनिवार्य शर्त है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि शिक्षार्थ आएं और सेवार्थ जाएं। यही सेवा का भाव समाज को उसकी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाएगा।

भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमें युवा आबादी को अपनी ताकत बनाना है। कमजोरी नहीं। हमारे युवा स्किल इंडिया के माध्यम से ताकतवर बनेंगे तथा उन्नत भारत का निर्माण करेंगे। स्किल इंडिया के विकास में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूरी तरह सक्षम है। आत्मनिर्भर युवा आत्मनिर्भर भारत बनाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर कौस्तुभ नारायण मिश्र ने अपने संबोधन ने कहा कि 15 से 35 वर्ष की आबादी को उत्कृष्ट करने का अवसर दिए जाने की जरूरत हैं। उन्नत भारत की परिकल्पना तभी सरकार होगी।

प्रमुख वक्ता संस्थान के संरक्षक और चिंतक डॉ पवन कुमार राय ने मिलेट वर्ष पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर खादर वली के योगदान को सराहा। मोटे अनाजों का सेवन विभिन्न प्रकार की बीमारियों से इंसान को न सिर्फ बचाता है बल्कि उनका इलाज भी करता है। उन्होंने बताया कि 2021 में यू एन ओ में मोटा अनाज को प्रचारित व प्रसारित करने का प्रस्ताव पास हुआ है और 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रोफेसर सुधीर कुमार शुक्ला ने सुशासन और युवा, प्रोफेसर राम अवतार शर्मा ने मिशन लाइव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने युवाओं का उत्साह वर्धन किया। युवाओं में उर्जा भरते हुए उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की तस्वीर बदल सकते हैं ।इसके लिए उनके भीतर राष्ट्रीय सोच विकसित करने की जरूरत है। संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने संस्थान की तरफ से आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। छात्र एवं छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा। उनके भविष्य निर्माण के लिए अपनी को प्रथम पंक्ति में खड़े रहने का आश्वासन दिया।

समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शम्स परवेज ,अशोक कुशवाहा, राजेश शाह, रवि कुशवाहा,संतोष पटेल, अजय तिवारी, डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा, डॉक्टर महेंद्र मिश्रा ,डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ रणजीत सिंह ,डॉक्टर कनकलता ,डॉ रवि सिंह, डॉक्टर धर्मजीत मिश्र, प्रोफ़ेसर कमलेश नारायण मिश्र, प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप मिश्र ,डॉक्टर अमीर लाल सिंह, डॉक्टर सुशील कुमार पांडेय, डा श्रीनिवास मिश्र, डॉ अमित सिंह, डॉ पूनम यादव ,डॉ ज्ञान प्रकाश ,डॉक्टर ए एन ओझा, डॉ कमलेश कुमार, डॉ अंशुमान सिंह, डॉ राधा ,डॉक्टर विदुषी सिंह, डॉ सुदीप रंजन सिंह, शिवप्रसाद, प्रवीण शाही, शिव प्रताप सिंह आदि ने हिस्सा लिया।

Next Story