उत्तर प्रदेश

ऑनर किलिंग में युवक की गला रेतकर की हत्या

Deepa Sahu
6 Jun 2022 9:47 PM IST
ऑनर किलिंग में युवक की गला रेतकर की हत्या
x
बड़ी खबर

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के कोटकादर गांव में ऑनर किलिंग के एक मामले में 25 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका के भाई ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान मजदूर जीशान के रूप में हुई है।

मृतक के परिवार ने लड़की के भाई खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने रविवार को लड़की के भाई नाजिम को गिरफ्तार किया। एसपी (देहात) राम अर्ज ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब शनिवार देर रात मृतक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और उसके भाई ने प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी। एसपी ने कहा कि आरोपी नाजिम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके बार-बार समझाने के बाद भी जीशान उसकी बहन मिलने से नहीं मान रहा था, इसलिए उसकी हत्या की।
Next Story