उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में युवक हुआ लापता, पुल पर खड़ी मिली बाइक

Shantanu Roy
28 Jun 2022 6:58 PM GMT
फर्रुखाबाद में युवक हुआ लापता, पुल पर खड़ी मिली बाइक
x
बड़ी खबर

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रूपनगर निवासी नंद उर्फ नंदकिशोर यादव के रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है। इससे परिजन परेशान है। वह मैनपुरी के कस्बा बेवर में अपनी क्रेन मशीन चलवाता है। उसका रोज घर से आना जाना था। नंद बीती रात 9.30 बजे घर जाने के लिए बेबर से निकला।वहीं मंगलवार को उसकी बाइक तिलियानी काली नदी पुल के बीच बाइक खड़ी मिली। वहीं खून लगी बनियान के साथ सादा मोबाइल फोन व आधार कार्ड रखा मिला।

सीमा विवाद में फंसी पुलिस
जिले में मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि काली नदी के पुल पर एक बाइक खड़ी है। वहीं खून से सने कपड़े भी रखे है। सूचना मिलने पर थाना मेरापुर के प्रशिक्षु सीओ अरुण कुमार थाना अध्यक्ष जगदीश वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घटनास्थल पड़ोसी जिला मैनपुरी का बता दिया। इसके बाद दोनों जिलों की राजस्व टीम नाप जोख में जुटी रही। मेरापुर क्षेत्र के कानूनगो जबर सिंह क्षेत्रीय लेखपाल के साथ सक्रिय रहे।
पत्नी से था मनमुटाव
नाप जोख में घटनास्थल थाना मेरापुर क्षेत्र का पाया गया। ग्रामीणों ने बताया की नंद पत्नी व करीब 15 वर्षीय पुत्री के साथ रहता है। नंद का पत्नी से मनमुटाव चल रहा है जब मकान का दरवाजा नहीं खुलता था। तब नंद मायूस होकर वापस लौट जाता था। वनियान में खून लगे होने के कारण नंद की हत्या किए जाने की भी चर्चा शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक नंद का शव नहीं मिला है फिलहाल नंद रहस्यमय ढंग से गायब है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
Next Story