- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ईंट से कुचल कर युवक की...
उत्तर प्रदेश
ईंट से कुचल कर युवक की हत्या, कूड़ाघर में मिला युवक का शव
Deepa Sahu
12 July 2022 12:45 PM GMT

x
बरेली में एक युवक की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई।
बरेली में एक युवक की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। कूड़े खाने के पास युवक को पड़ा देख पहले लोगों ने उसे शराबी समझा। मगर, कई घंटे बाद भी शरीर में हलचल न होते देख लोगों ने पास जाकर देखा। उसके सिर से खून निकल रहा था और पास में खून से सनी ईंट पड़ी थी।
घटना की जानकारी पर बारादरी पुलिस पहुंची और शव के पास मिले मोबाइल से शिनाख्त की। शव इज्जतनगर के कुमरा गांव में रहने वाले दीपक कुमार उर्फ हनी सिंह काया था। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
संजय नगर के युवकों से थी दोस्ती
30 साल का दीपक उर्फ हनी सिंह कुछ साल पहले बारादरी के संजयनगर में किराए पर रहता था। वह DJ का काम करता था। इससे उसकी स्थानीय लोगों से काफी दोस्ती हो गई थी। हालांकि बाद में वह किराए का कमरा छोड़कर गांव में परिवार के साथ रहने लगा। उसके बाद भी वह बारादरी के संजयनगर में अपने दोस्तों से मिलने जाता रहता था।
सोमवार को वह घर से संजयनगर जाने की बात कहकर निकला। मगर, देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे कई बार फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसी दौरान संजयनगर होली चौराहे के पास कूड़े खाने के पास एक युवक मंगलवार सुबह पीठ के बल पड़ा दिखाई पड़ा।
परिचितों पर हत्या का शक
पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। पुलिस को आशंका है कि युवक के परिचितों ने ही विवाद के बाद हत्या की है। पुलिस प्रेम-प्रसंग, रुपए या फिर शराब के विवाद में हत्या के पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस दीपक के परिचितों की लिस्ट बना रही है। साथ ही उसके मोबाइल के कॉल रिकार्ड भी निकाल रही है।
Next Story