- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सड़क हादसे में घायल...

x
अयोध्या। बाबा बाजार मार्ग पर दो दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा था।मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
पकड़िया गांव के प्रधान अर्जुन यादव के मुताबिक गुरुवार की रात पकड़िया गांव निवासी रामकरण रावत व थाना रौनाही के ग्राम सैदपुर निवासी उमेश कुमार बाइक से पकड़िया गांव आ रहे थे। कर्मा गांव के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को अपराह्न उपचार के दौरान उमेश कुमार की मौत हो गई। इसकी खबर आते ही परिवार में मातम छा गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story