उत्तर प्रदेश

युवक हिरासत में, दो पत्नियां आपस में लड़ी

Admin Delhi 1
7 Feb 2023 11:05 AM GMT
युवक हिरासत में, दो पत्नियां आपस में लड़ी
x

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पास दो महिलाओं में जमकर मारपीट हुई और हंगामा हो गया। काफी देर तक महिलाओं में मारपीट चलती रही। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। आसपास के लोगों ने किसी तरीके से दोनों महिलाओं को छुड़ाया। यह मामला सोमवार रात दस बजे का आसपास का है। जाकिर कॉलोनी निवासी एक महिला के पति को पुलिस हिरासत में लेकर पिलोखड़ी पुलिस चौकी पर लेकर आई।

इसी दौरान उसकी पत्नी भी पिलोखड़ी चौकी पहुंची और पति को छुड़ाने की मांग करने लगी। इसके बाद पकड़े गए युवक की दूसरी पत्नी भी चौकी पर पहुंची और वह भी पति पर कार्रवाई करने की बात कहने लगी। इसी दौरान दोनों महिलाओं में आपस में मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों महिलाओं को छुड़ाया। दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

Next Story