उत्तर प्रदेश

लेनदेन के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

Kajal Dubey
7 Aug 2022 1:55 PM GMT
लेनदेन के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के वायरल होने पर पिटाई करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शास्त्रीनगर सेक्टर-5 निवासी सिद्धार्थ सन्नी और तेजगढ़ी निवासी वीशू तीनों दोस्त हैं। वीशू ने सिद्धार्थ और सन्नी से कुछ दिन पहले 5000 रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस नहीं करने पर सिद्घार्थ और सन्नी ने शनिवार को वीशू को जागृति विहार में बंधक बना लिया। इसके बाद वीशू को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो थाना पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने सिद्धार्थ और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संतशरण सिंह का कहना है कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
Next Story