उत्तर प्रदेश

युवक होटल की पहली मंजिल से गिरा, मौत

Shantanu Roy
25 Dec 2022 12:42 PM GMT
युवक होटल की पहली मंजिल से गिरा, मौत
x
बड़ी खबर
लखनऊ। लखनऊ में होटल स्काई लाइन की पहली मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह बर्थडे पार्टी के नाम पर कमरा बुक किया था। उसी कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ रुका था। उसी कमरे की खिड़की से गिरकर युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। घटना शनिवार रात सरोजनी नगर के शांतिनगर स्थित होटल स्काई लाइन की है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम सक्षम सिंह है। वह आलमबाग का रहने वाला था। पिता कारोबारी हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे रामनगर की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया था।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि होटल का कमरा जन्मदिन मनाने के लिए बुक था। लड़का एक दिन पहले दिल्ली से आया था। वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। पूछताछ के दौरान पुलिस को गर्लफ्रेंड ने बताया कि नशे की हालत में सक्षम गिर गए। उसने कमरा नंबर-17 बुक करवाया। दोनों कमरे में ही थे। करीब 8 बजकर 30 मिनट पर अचानक सक्षम कमरे की खिड़की से गिर गया। खिड़की कांच की थी, उसमें ग्रिल नहीं लगी थी। हादसे के बाद कमरे में उसकी दोस्त चिल्लाई तो होटल स्टॉफ पहुंचा। हादसे की जानकारी पुलिस-परिजनों को दी। तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। थोड़ी देर में सक्षम की मौत हो गई।
कृष्णा नगर ACP नवीन द्विवेदी ने बताया, "होटल में युवक और युवती गए थे। जांच में सामने आया कि कमरे में पीछे की साइड की खिड़की खुली हुई थी। जहां नशे में धुत सक्षम नीचे गिर गया। कमरे में मौजूद सक्षम की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने सही कारणों का पता चल सकेगा।" पूछताछ में लड़की ने बताया है कि सक्षम ने शराब पी रखी थी। कमरे की खिड़की खुली हुई थी। सक्षम बेड से उठा, तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया। सहारा लेने के लिए उसने खिड़की को पकड़ना चाहा, लेकिन शीशा खुला होने वह लड़खड़ा कर नीचे गिर गया। पुलिस ने युवक की गर्लफ्रेंड से बात की। उसने हादसे के बारे में बताया है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या, हादसे समेत सभी एंगल पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कहीं होटल के कमरे में कोई और आया-गया तो नहीं। इसकी जांच की जा रही है। सक्षम और लड़की के मोबाइल की भी जांच की जा रही है।
Next Story