- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- इटावा में सड़क हादसे...

x
इटावा से बाजार करके वापस गांव कसौंगा लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ग्वालियर बाईपास पर सुनवारा गांव के सामने तेज रफ्तार डम्पर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इधर दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डम्पर को पकड़कर थाने भेजा गया। जबकि ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं, घायल बृजेश निवासी राजपुरा बढ़पुरा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
इधर घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां चचेरे भाई सौरभ ने बताया कि मृतक सनी उर्फ लोकेश खेती किसानी करता था। वह तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
Next Story





