- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बाथरूम में स्विच दबाते...

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : थाना राया क्षेत्र के गांव खुशला की गढ़ी में बाथरूम में स्विच दबाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गुरुवार सुबह गांव खुशला की गढ़ी, अनौड़ा निवासी मोहन सिंह (42) बाथरूम में नहाने गया था। नहाते समय मोहन सिंह बाथरूम में लगे बल्ब को बंद करने को बोर्ड पर लगे बटन को दबाने लगा। उसके हाथ गीले होने के चलते करंट लग गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। खबर मिलने पर घर पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
सोर्स-livehindustanबाथरूम में स्विच दबाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Admin2
Next Story