उत्तर प्रदेश

घर की छत पर लगे मोबाइल टावर में करंट से झुलसकर युवक की मौत

Admindelhi1
8 March 2024 10:30 AM IST
घर की छत पर लगे मोबाइल टावर में करंट से झुलसकर युवक की मौत
x
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया तो परिवार में कोहराम

कानपूर: बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बुढ़पुरा में घर की छत पर लगे मोबाइल टावर में अचानक करंट दौड़े. जिसकी चपेट में आकर 36 वर्षीय युवक की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया तो परिवार में कोहराम. वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

गांव बुढ़पुरा निवासी अमर सिंह पाल (36) बेटा मुन्नी लाल पाल के घर की छत पर एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा है. वह उसी पर वह काम भी करता था. बीती देर शाम वह टावर के करीब काम कर रहा था. इसी बीच अचानक उसमें करंट दौड़ गया. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, जैसे ही वह संपर्क में आया तो उसे बिजली का जोरदार झटका लगा. करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गया और वहीं छटपटाने लगा. जिससे घर में कोहराम मच गया. वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े. उन्होंने किसी तरह लाठी-डंडों के सहारे उसे अलग किया. लेकिन, तब तक उसकी गंभीर रूप से झुलसकर मौत हो चुकी थी. जिससे परिजन फूट-फूट कर रो पड़े. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आवाज सुन लोग बचाने को दौड़े: चश्मदीदों की मानें तो अमर के घर से जब रोने-बिलखने का शोर सुनाई दिया तो लोग मदद को दौड़े. वहीं जाकर देखा तो वह गंभीर रूप से झुलसा पड़ा था. किसी तरह उसे टावर से अलग किया गया. लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Next Story