उत्तर प्रदेश

दुहाई में शादी समारोह के दौरान डीसीएम से गिरकर युवक की मौत

Admin Delhi 1
13 Feb 2023 10:10 AM GMT
दुहाई में शादी समारोह के दौरान डीसीएम से गिरकर युवक की मौत
x

दौराला: सकौती निवासी युवक की शनिवार देर रात दुहाई में शादी समारोह के दौरान डीसीएम से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अश्वनी के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सकौती गांव निवासी अश्वनी उर्फ भूरा पुत्र विनोद गांव में रहकर खेती करता था। शु्क्रवार को वह गांव निवासी विक्की पुत्र शोकेंद्र की बरात में शामिल होने मुरादनगर थाना क्षेत्र के दुहाई में गया था।

देर रात शादी समारोह में डीजे पर नाच गाना चल रहा था। नाच गाने के दौरान अश्वनी डीजे के ऊपर चढ़ गया। इसी बीच डीसीएम आगे बढ़ने लगी। जिस कारण अश्वनी का पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही अश्वनी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर अश्वनी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुुंचा। शव पहुंचते ही भीड़ एकत्रित हो गई। गमगीन माहौल में मृतक के चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दी परिवार को सांत्वना: अश्वनी की मौत की सूचना मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान सकौती पहुंचे। उन्होंने मृतक अश्वनी के परिवार को सांत्वना दी और दुख व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष बीरपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंकित मोतला, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, परवेज अली, वजाहत मिर्जा, आशु आदि मौजूद रहे।

Next Story