उत्तर प्रदेश

युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, फेसबुक पर किया लाइव, पुलिसकर्मी सहित 4 पर FIR

jantaserishta.com
6 Nov 2021 11:18 AM IST
युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, फेसबुक पर किया लाइव, पुलिसकर्मी सहित 4 पर FIR
x
इस मामले पर एसपी सिटी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

आगरा. आगरा में एक युवक ने फेसबुक लाइव कर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया. खुदखुशी करने से पहले युवक ने फेसबुक लाइव कर दारोगा सहित चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. जिसमें युवक ने दारोगा पर फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाया है. वहीं मृतक युवक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. युवक के आत्महत्या का मामला सिंकदरा थाना के गांव मांगरौल का है. जिसमें 19 वर्षीय कृष्णा मुरारी ने सोमवार को ट्रेन के आगे आकर जान दे दी.

जानकारी के अनुसार युवक ने फेसबुक लाइव कर रुनकता चौकी दारोगा केशव शांडिल्य पर 12 फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि दारोगा ने 12 हजार रुपए रिश्वत लेने के बाद भी समझौता नहीं कराया और चार्टशीट दायर कर दी. जिससे चलते उसका सेना में भर्ती होने का सपना टूट गया. इसके साथ ही मृतक कृष्णा ने अपने चाचा, चाची, चचेरे भाई का नाम लेते हुए कहा कि इनकी वजह से आत्महत्या कर रहा हूं.
इस मामले पर एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसमें दारोगा की भूमिका की जांच किया जा रहा है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा. साथ ही युवक का लाइव वीडियो परिजनों से मांगा गया है. वहीं दूसरी तरफ मृतक कृष्ण मुरारी के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story