- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुफ्त की बिरयानी खाकर...

x
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कों को गुंडागर्दी करते देखा जा रहा है। दरअसल, लड़कों ने यहां नॉन वेज बिरयानी सेंटर पर बिरयानी खायी और फिर बिल पे नहीं किया। पैसे मांगने पर सबसे सब बिरयानी सेंटर के कर्मचारी पर टूट पड़े। उसके साथ बेतहाशा मारपीट की। पुलिस ने सभी आरोपी लड़कों को पकड़ लिया है।
बताया जा रहा है कि शहडोल के बुढार धनपुरी मार्ग पर रीजनल के पास एक नॉनवेज खाने की होटल में जमकर मारपीट हुई। तीन युवकों ने यहां छक कर बिरयानी खायी और खाकर भागने लगे। होटल के कर्मचारी ने पैसे मांगे तो पहले तो उसे धमकाया और फिर सब उस पर टूट पड़े। कर्मचारी की इन गुंडों ने लात-घूंसे डंडे और फिर कुर्सी से बेरहमी से पिटाई की। कर्मचारी बिलकुल अधमरा हो गया। इन लड़कों की गुंडागर्दी देखकर बिरयानी सेंटर पर भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।
इस मामले CCTV कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मुफ्तखोर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के जानकारी, बुढ़ार धनपुरी मार्ग पर रीजनल के पास नॉनवेज की होटल में 3 युवक बिरयानी खाने पहुंचे थे। उन्होंने बिरयानी का लुफ्त उठाया और बिना बिल दिए ही जाने लगे। इस पर बिरयानी सेंटर के कर्मचारी ने युवकों को रोककर बिल का भुगतान करने को कहा। इस पर तीनों लड़के भड़क उठे और कर्मचारी के साथ गाली गलौज करने लगे। लड़के इतने गुंडे थे कि वे यहीं नहीं रुके बल्कि कर्मचारी को कुर्सी, लात घूसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
वहीं जानकारी देते हुए बुढार थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story