- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- युवक ने गोली मारकर की...

फिरोजाबाद निवासी युवक सोमवार को पत्नी को लेने मैनपुरी आया था। मंगलवार की सुबह पत्नी से विवाद के बाद उसने खुद को गोली मार ली।
फिरोजाबाद से मैनपुरी में अपनी ससुराल गए युवक ने पत्नी से विवाद के चलते तमंचे से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सैफई से फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मैनपुरी कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद के आसफाबाद चौराहा निवासी गोपी गुप्ता पुत्र सरवन गुप्ता 11 जुलाई की शाम चार बजे मैनपुरी आया था। उसका पत्नी पूजा गुप्ता से पिछले चार वर्षों से कोर्ट में विवाद चल रहा है। वह अपनी पत्नी को लेने आया था।
मंगलवार की सुबह हुआ था विवाद
मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के बड़े भाई हिमांशु गुप्ता से उसकी पत्नी की बहन खुशबू की भी शादी हुई है। खुशबू और पूजा के पिता घनश्याम गुप्ता की मौत हो चुकी है। उसकी मां राधा और छोटी बहन आरती गुप्ता मजदूरी करके भरण पोषण करते हैं।