उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में युवक की बेरहमी से हत्या झाड़ियों में फेंका शव

Tara Tandi
30 April 2024 4:06 PM IST
फतेहपुर में युवक की बेरहमी से हत्या झाड़ियों में फेंका शव
x
फतेहपुर : फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रो मार्ग पर चक काजीपुर नहर में मंगलवार को युवक का रक्त रंजित शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम व उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस कयास लगा रही है कि हत्या कहीं और की गई है। उसके बाद शव लाकर फेंका गया है।
युवक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसके हाथ के नाखून घिसे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि नहर में फेंकने के लिए शव काफी दूर तक घसीटा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं कटाई की वजह से करीब रात 12 बजे तक घटनास्थल के आसपास चहल पहल रही है। शव को रात 12 के बाद ही फेंका होगा। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी है।
Next Story