- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- स्कूल से लौट रहे 12वीं...
उत्तर प्रदेश
स्कूल से लौट रहे 12वीं के छात्रों पर युवक ने किया चाकू से जानलेवा हमला
Admin4
6 Sep 2023 2:14 PM GMT
![स्कूल से लौट रहे 12वीं के छात्रों पर युवक ने किया चाकू से जानलेवा हमला स्कूल से लौट रहे 12वीं के छात्रों पर युवक ने किया चाकू से जानलेवा हमला](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/06/3387923--copy.webp)
x
प्रयागराज। आईपीएम स्कूल सिविल लाइन्स में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के दो छात्रों पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र घायल हो गए हैं, उनका इलाज एक निजी अस्पताल में परिजन करा रहे हैं। ये पूरी घटना बुधवार को हीरा हलवाई चौराहे के पास की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक घायल छात्र ऋषि सोनी (17 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र कुमार सोनी निवासी संगम विहार कॉलोनी और कार्तिकेय गुप्ता (17 वर्ष ) पुत्र आलोक गुप्ता निवासी 132B/28 एमजी मार्ग सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। घटना को अंजाम देने का आरोप ओम मिश्रा (19 वर्ष) पुत्र आलोक मिश्रा निवासी 492 बादशाही मंडी पर लगा है। छात्रों के दोस्तों और स्कूल के टीचरों से पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हमलावर अभी फरार है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़12वीं के छात्रोंचाकूजानलेवा हमलादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story