उत्तर प्रदेश

युवक पर चाकू से हमला

Admin4
24 March 2023 1:37 PM GMT
युवक पर चाकू से हमला
x
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कर्मा कोड़री गांव में रंजिश को लेकर गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक से जा रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां युवक हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मा कोड़री निवासी सूरज शर्मा पुत्र शत्रुघ्न शर्मा गुरुवार रात बाइक से अपने घर अपने घर जा रहे थे तभी यह वारदात हुई। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।
Next Story