उत्तर प्रदेश

मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 Nov 2026 4:51 PM IST
मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
x
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव स्थित तारकेश्वर नाथ मंदिर के पास राहगीरों को हेरोइन बेच रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 16 पुड़िया में करीब 12 ग्राम हेरोइन (पुड़िया सहित) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 980 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर की रात मुगलसराय पुलिस पड़ाव चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तारकेश्वर नाथ मंदिर के पास एक युवक मोटरसाइकिल खड़ी कर राहगीरों को हेरोइन बेच रहा है। सूचना पर जलीलपुर चौकी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसकी लोअर की जेब से कागज की 16 पुड़िया बरामद हुईं। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर पुड़िया सहित वजन करीब 12 ग्राम मिला। पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी हेरोइन की बिक्री से प्राप्त हुई थी।
मामले में मुगलसराय थाने में मु0अ0सं0 575/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story