उत्तर प्रदेश

चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Admin4
26 July 2023 3:49 PM GMT
चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार
x
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक रामबाबू, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार व विकास कुमार ने मुखबिर की सूचना पर वासी पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला मछीयारान निकट पीरजी मस्जिद सहारनपुर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने युवक के पास से 220 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले भी एनडीपीएस का मामला दर्ज है।
Next Story