उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में बकरी से कुकर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Admin4
7 Nov 2022 12:23 PM GMT
मुजफ्फरनगर में बकरी से कुकर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
x
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक युवक ने बकरी के साथ कुकर्म किया। बकरी मिमियाई तो मालकिन मौके पर पहुंची। विरोध करने पर आरोपी ने बकरी की मालकिन को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
मुज़फ्फरनगर चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में सलमा पत्नी मुनव्वर की बकरी घर में बंध रही थी। अचानक बकरी खुलकर कहीं चली गई। सलमा का आरोप है कि जब वह अपनी बकरी को ढूंढती हुई एक घर के बाहर पहुंची तो भीतर से बकरी के मिमियाने की आवाज आ रही थी। बताया कि वह उक्त घर के भीतर चली गई। आरोप है कि एक कमरे में उसने झांककर देखा तो वसीम पुत्र मंजूर बकरी के साथ कुकर्म कर रहा था। बताया कि उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी। सलमा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वसीम के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि सलमा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बताया कि आरोपी वसीम के विरुद्ध आइपीसी की धारा-377, 504, 506 और पशुओं के प्रति क्रूरता काक निवारण अधिनियम 1960 की धारा3 और 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी का चालान किया जा रहा है।
Admin4

Admin4

    Next Story