उत्तर प्रदेश

मॉल में किशोरियों के साथ अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार

Admin4
11 Oct 2022 12:07 PM GMT
मॉल में किशोरियों के साथ अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार
x
मेरठ। शॉपिंग मॉल में किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मुदासिर है। आरोपी मॉल और शॉपिंग कांप्लेक्स में घूमता था जहां पर किशोरियों की आवाजाही अधिक होती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अपना नाम बदलकर शॉपिंग मॉल में घूमता था। मुदासिर नाम का ये युवक किशोरियों को अपना शिकार बनाता था। बताया जाता है कि यह किशोरियों को लव जेहाद में फंसाता था।
पुलिस ने आरोपी उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक शॉपिंग मॉल में किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। आरोपी को लोगों ने दिल्ली रोड स्थित एक मॉल से पकड़ लिया।
आरोपी युवक दूसरे संप्रदाय की किशोरी को एक मॉल में ले गया था। जहां पर वह किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। सीसीटीवी में यह हरकत देखकर स्टाफ ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस युवक और किशोरी को थाने ले आई। थाने पहुंची किशोरी की माँ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी के भूमिया का पुल निवासी मुदासिर उर्फ सोनू ने मॉल में घूम रही किशोरी के साथ अश्लील हरकत की थी। जिसके बाद मॉल के गार्ड ने उनको पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी दूसरे संप्रदाय की किशोरियों को अपने जाल में फंसाने का काम करता था।
Admin4

Admin4

    Next Story