उत्तर प्रदेश

युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया

Admin Delhi 1
15 March 2023 6:16 PM IST
युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया
x

फैजाबाद न्यूज़: हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता को गांव के ही युवक द्वारा कई वर्षों से मानसिक एवं शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पीड़िता ने थाने की पुलिस से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.

थाने पर दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव का ही निवासी अनिल का उसके घर बराबर आना जाना था. इसका फायदा उठा कर आरोपी ने उसका नहाने के दौरान वीडियो और फोटो बनाया था. वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी की आड़ में वह पीड़िता से आठ से नौ वर्षो से शारीरिक संबंध बनाया. इतना ही नहीं आरोपी ने नगद व खाते के माध्यम से जेवर बेचकर पीड़िता से पैसे भी लिए. आरोपी ने उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया.

आरोपी ने पीड़िता की बेटी के साथ बदनीयती करने की भी कोशिश की. थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है. जांच की जा रही है.

Next Story