उत्तर प्रदेश

आगरा जिले में पत्नी और बेटी की हत्या कर युवक हुआ फरार, जांच जारी

Admin Delhi 1
11 Oct 2022 2:28 PM GMT
आगरा जिले में पत्नी और बेटी की हत्या कर युवक हुआ फरार, जांच जारी
x

आगरा क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देते हुए एक युवक अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार जिले में खंदौली क्षेत्र के गांव पैंतखेड़ा में बीती देर रात एक युवक ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। वह अपनी पत्नी और एक वर्ष की मासूम बेटी की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद घर से फरार हो गया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। हत्याभियुक्त की तलाश की जा रही है।

पैंतखेड़ा निवासी मनमोहन सिंह आगरा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। घर में उसकी पत्नी ममता और एक वर्ष की बेटी सौम्या एवं तीन वर्ष का बेटा आरव था। परिजनों ने बताया कि रात 9.30 बजे मनमोहन ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ घर में खाना खाया था। रात 11 बजे वह घर के बाहर घूमता देखा गया था। इसके बाद वह घर में चला गया। रात में ही पत्नी और बेटी की हत्या करके वह फरार हो गया। सुबह सात बजे तक उसके चाचा हरिओम को जब घर से कोई निकलता नहीं दिखा तो वे अंदर गए। कमरे में ममता और सौम्या लहूलुहान पड़े थे। आरव दूसरे कमरे में सो रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Next Story