उत्तर प्रदेश

फसल हमारी भाव तुम्हारा नहीं चलेगा- वी एम सिंह

Rani Sahu
16 Oct 2022 4:38 PM GMT
फसल हमारी भाव तुम्हारा नहीं चलेगा- वी एम सिंह
x
सिसौली में आयोजित किसान महापंचायत में किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि एमएसपी किसान के लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। आज हम सभी को एकजुट होकर एमएसपी के लिए सरकार से लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने एक नारा भी दिया की फसल हमारी, भाव तुम्हारा, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। जनकल्याण समिति द्वारा बुलाई गई महापंचायत में किसानों की संख्या सीमित रही। किसान महापंचायत में कई किसान संगठनों से जुड़े किसान नेताओं ने भाग लिया।
किसान महापंचायत में किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने कहा कि सभी को अपने सामान कीमत तय करने का अधिकार होता है, लेकिन किसान को आज भी अपनी फसल की कीमत तय करने का अधिकार नहीं है। हम किसान को गन्ने का उचित भाव दिलाने के लिए हाईकोर्ट से लड़ाई लड़ भी रहे हैं, लेकिन मिल मालिकों की हठधर्मिता के कारण किसानों को आज भी 14 दिन में गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के उपाध्यक्ष चौधरी मांगे राम त्यागी ने कहा कि आज किसान की हालत बहुत ही खराब है। किसान खुद ही जमीन छोड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे। आज देश में कोई भी किसान ऐसा नहीं है जिसकी जमीन बैंक के पास गिरवी न रखी गई हो। इस दौरान स्थानीय समस्याओं के मुद्दे भी उठाए गए।
जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष बदलू ने बताया कि सिसौली में एक बाईपास की व्यवस्था होनी चाहिए तथा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था भी होनी चाहिए। किसान महापंचायत में हरियाणा से किसान नेता जगबीर ने भी विचार रखे। संचालन प्रदीप बंजी ने किया। पंचायत में बलराज भाटी, जगबीर घसोला हरियाणा,काजी अब्दुल्ला, रामपाल मास्टर ,डॉक्टर उधम सिंह, जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मास्टर भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story