उत्तर प्रदेश

छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मौत

Admin4
20 July 2023 1:55 PM GMT
छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मौत
x
फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र में गुरुवार को खेत में पानी चले जाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी भाई घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के गांव रूनी चुर साई के रहने वाले शैलेंद्र सिंह चौहान पुत्र राम किशोर सिंह चौहान क्षेत्र के जाने-माने लोगों में से एक थे। उनके कई शराब के ठेके तथा अन्य प्रतिष्ठान थे। आज शैलेंद्र सिंह चौहान पड़ोसी गांव वरना खुर्द से तकरीबन 1:00 बजे घर वापस आए।
वह अपने दरबाजे पर खड़े थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई गिरजेंद्र सिंह उर्फ राजू ने उनको गोली मार दी। चेहरे पर गोली लगते ही वह मौके पर ढेर हो गए। शैलेंद्र सिंह चौहान का भतीजा सूर्य प्रताप उनको लेकर जिला अस्पताल आया। जहां डॉक्टर विकास पटेल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटनाक्रम में बताया गया है कि शैलेंद्र सिंह के खेत में पानी लगाया जा रहा था। जो कट गिरजेंद्र सिंह के खेत मे चला गया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई और छोटे भाई ने उनके चेहरे पर गोली मार दी। जिससे वह घटनास्थल पर ही ढेर हो गए। शैलेंद्र सिंह का सबसे छोटा भाई पूणेंद्र सिंह चौहान अमेरिका में रहता है। भाई ने भाई की हत्या की खबर क्षेत्र में तार पर बिजली की तरह दौड़ गई, और भारी संख्या में लोग शैलेंद्र सिंह को देखने के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचे।
Next Story