उत्तर प्रदेश

पड़ोसी के घर बीच-बचाव करने गए युवक को लगी गोली, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Bharti Sahu 2
21 May 2024 11:40 AM IST
पड़ोसी के घर बीच-बचाव करने गए युवक को लगी गोली, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
x

रामपुर:पंजाबनगर निवासी राकेश के लड़के का जन्म दिन था और सभी जन्मदिन को इंज्वॉय कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाली कमलेश का अपनी छोटी भाभी व छोटे भाई आनंदी से जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। सुबह लगभग नौ बजे कमलेश की भाभी रजनी के भाई राकेश अर्जेश, व सनी तथा नेपाल हथियारों से लैंस होकर कमलेश के घर आए। आते ही कमलेश व हरपाल और जगवती को पीटने लगे।

इनकी चीख पुकार सुनकर राजेश और उसका भाई धर्मपाल वहां पर पहुंचे। हथियारबंद लोगों ने राकेश को ललकारा, तो राकेश व अर्जेश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली धर्मपाल को लग गई। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में उसको अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश, अर्जेश, शनी और नेपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Next Story