उत्तर प्रदेश

दुल्हन की छोटी बहन से युवक ने दुष्कर्म का किया प्रयास,केस दर्ज

Tara Tandi
23 April 2024 10:36 AM IST
दुल्हन की छोटी बहन से युवक ने दुष्कर्म का किया प्रयास,केस दर्ज
x
आगरा : आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में दुल्हन की छोटी बहन से दुष्कर्म की कोशिश की गई। परिवार शादी समारोह में व्यस्त था। घर में अकेली बहन को एक युवक ने दबोच लिया। घर के पास नर्सरी में खींचकर ले गया। विरोध पर पिटाई की। शोर सुनकर लोग पहुंचे और उसे पकड़ लिया। पिटाई की। पुलिस के सामने भी पीटा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
घटना रविवार रात तकरीबन 10 बजे की है। पीड़ित युवती की बड़ी बहन की शादी का समारोह घर के पास ही मैरिज होम में चल रहा था। पीड़ित युवती शादी का सामान लेने के लिए घर आई थी। परिवार के अन्य लोग बरात के स्वागत में व्यस्त थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जैसे ही घर के अंदर पहुंची, पीछे से राजा नाम का युवक घुस आया। उस समय घर में कोई नहीं था। दुष्कर्म की कोशिश की। जबरन उसे घर से नर्सरी में खींचकर ले गया। शोर मचाने पर पिटाई लगाई।
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। इस पर वह भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उसे छुड़ाया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी क्षेत्र का ही रहने वाला है। वह आसपास घूमता रहता है। इस दौरान ही युवती आई थी। तभी उसके साथ हरकत की।
Next Story