उत्तर प्रदेश

प्रेमिका को अमेरिका में छोड़कर भारत लौट आया युवक

Admin4
27 Dec 2022 6:44 PM GMT
प्रेमिका को अमेरिका में छोड़कर भारत लौट आया युवक
x
पूरनपुर। अमेरिका में कई सालों तक प्रेमिका के साथ रहने के बाद युवक उसे छोड़कर भारत लौट आया। अमेरिका वापस न आने पर युवती को जानकारी लगी। अमेरिका में बैठी युवती ने पूरनपुर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली की रहने वाली एक युवती पिछले काफी दिनों से अमेरिका में रह रही है। पूरनपुर के रहने वाले युवक की अमेरिका में युवती से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों मिलने लगे। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाते हुए भारत से लौटने के बाद शादी करने का आश्वासन दिया। कुछ दिन पहले प्रेमी जरूरी काम के लिए भारत लौट आया। काफी समय बीत जाने के बाद भी युवक अमेरिका में नहीं पहुंचा।
इस पर युवती ने उससे संपर्क किया तो युवक ने अमेरिका आने से इंकार कर दिया। धोखाधड़ी का शिकार युवती ने पूरनपुर कोतवाली फोन कर मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवती से नंबर लेकर भारत लौटे प्रेमी से संपर्क किया तो युवक ने आगरा में होने की बात बताई। कोतवाल ने उसे तत्काल पूरनपुर पहुंचने की बात कही है। पूरी सच्चाई सामने आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Admin4

Admin4

    Next Story