उत्तर प्रदेश

युवक ने खुद को हिंदू समुदाय का बताकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
24 Sep 2022 1:22 PM GMT
युवक ने खुद को हिंदू समुदाय का बताकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म
x

क्राइम न्यूज़: मेरठ क्षेत्र के गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने खुद को हिंदू समुदाय का बताकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद अश्लील वीडियो बनाई और महिला को ब्लैकमेल कर दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने भाई के साथ मिलकर सीओ सदर देहात कार्यालय में इंसाफ की गुहार लगाई है।

खेत में मजदूरी करने गई थी महिला: मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में एक महिला अपने 3 वर्षीय बच्चे के साथ रहती है। वह मूल रूप से बरेली की रहने वाली है। महिला की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी, जिसके बाद उसका अपने पति से झगड़ा हो गया। महिला अपने बच्चे के साथ अकेली रहती है। महिला ने बताया कि वह 3 महीने पहले पचपेड़ा गांव में खेत में मजदूरी करने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरिफ से हुई।

आरोपी ने अपना नाम बदलकर बताया मोनू: आरिफ ने अपना नाम मोनू बताया और महिला को अपने झांसे में लेकर दोस्ती कर ली। आरिफ ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। बाद में महिला को ब्लैकमेल कर अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। महिला का भाई एडीजी मेरठ जोन कार्यालय स्थित फार्म में मजदूरी करता है। पीड़ित महिला अपने भाई के साथ इंसाफ की गुहार लगाने सीओ सदर देहात के पास पहुंची।

पुलिस का बयान: सिओ पूनम सिरोही ने थाना पुलिस को मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story